श्रीनगर। आईआरपी छठी बटालियन ने वीरवार को पीसीआर कश्मीर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। एसएसपी एएच मुंशी ने इस अभियान का नेतृत्व करते हुए सबसे पहले रक्तदान किया। उनके साथ अन्य 30 दानदाताओं ने भी शिविर में भाग लिया। यह रक्तदान शिविर पहलगाम के आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में आयोजित किया गया।