फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सूची बांटने व पोलिंग एजेंट बनने का जारी रहा कार्य

Thu, 25 Apr 2024 06:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सूची बांटने पर डोर टू डोर प्रचार का भी कार्य किया गया
विज्ञापन

अरनिया। जम्मू रियासी लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान को लेकर बस 2 दिन ही शेष रह गए हैं। बुधवार शाम को 6 बजे तक जम्मू रियासी सीट पर प्रचार थम गया है। बड़े राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस द्वारा क्षेत्र में बाइक रैली के अलावा डोर टू डोर प्रचार विशेष तौर पर किया गया है। बुधवार को क्षेत्र में ज्यादातर पार्टी के कार्यकर्ता पोलिंग एजेंट और मतदाता सूची बांटने का काम करते नजर आए हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाता सूची बांटने के साथ डोर टू डोर अपनी पार्टी के उम्मीदवार को वोट देने के लिए भी खुला प्रचार किया गया है। अरनिया तहसील के अंतर्गत 39 पोलिंग स्टेशन आते हैं। जिनकी सूची बनाकर पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में पोलिंग एजेंट को थामने में लगे हुए हैं। देर शाम तक सूची बांटने और पोलिंग एजेंट नियुक्त करने का सिलसिला चलता रहा है। इस बार कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता पोलिंग स्टेशन पर मजबूत एजेंट बनाने को लेकर माथापच्ची करते नजर आए हैं। पार्टी द्वारा एक पोलिंग बूथ पर दो एजेंट नियुक्त किये जा रहे हैं। जिसमें एक पोलिंग बूथ के अंदर तैनात रहेगा और दूसरा पोलिंग बूथ के बाहर तैनात किया जाएगा। पार्टी द्वारा पोलिंग एजेंटो को विशेष रूप से पोलिंग बूथ पर काम करने के टिप्स दिए जा रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ता ब्लॉक स्तर के नेता के साथ बैठकर सूची बनाने का काम करते नजर आए हैं।
वहीं दूसरी ओर कस्बे के पोलिंग स्टेशन पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान पहुंच गए हैं। उनके द्वारा पोलिंग स्टेशन का निरीक्षण कर लिया गया है। सीमावर्ती गांव के पोलिंग स्टेशन पर भी पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर पोलिंग पार्टी कल शाम तक अपने पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा चुनाव प्रचार थमने के बाद नाकेबंदी को बढ़ा दिया गया है। आने जाने वाले राहगीरों और गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध दिखे जाने पर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की ओर से आह्वान किया जा रहा है कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को देखने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए। इस मौके पर जवान पूरे बाजार में गस्त करते नजर आए हैं। मतदान के दिन की तैयारी पहले ही पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें