फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी ने लगाया रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। आईटीबीपी की 47 वीं वाहिनी की तरफ से मुख्यालय में सेनानी सुभाष चंद्र यादव के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार सिंह की अगुवाई में कोविड-19 के नियमों की पालना करते हुए रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 20 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया तथा 30 पदाधिकारियों कि सूची आपदा के समय बहुमूल्य जीवन बचाने के आशय से तैयार रखी गई है।
विज्ञापन

डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि कोरोना में ही नहीं बल्कि नियमित रूप से रक्तदान किया जा सकता है, जिससे दूसरे रोग से ग्रसित मरीजों की जान बचाई जा सके। सिर्फ महामारी से ही नहीं बल्कि हमारा सामना थेलेसीमिया, एरिथोसाइटोसिस और दूसरी बिमारियां भी हैं, जिसमें रक्त की जरूरत पड़ती है। शिविर में डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र का हर स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर बहुमूल्य जिंदगियों को बचा सकता है। शिविर में डॉ. श्वेता भगत पैथोलोजिस्ट, ब्लड बैंक प्रभारी व आईटीबीपी 47 वीं वाहिनी के पदाधिकारियों मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें