फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौनी में यात्री वाहनों की संख्या बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी/पौनी। सड़क सुरक्षा माह के तहत वीरवार को पौनी में यातायात विभाग की तरफ से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने समस्याओं को उजागर करते हुए उनके निदान की मांग की।
विज्ञापन

लोगों ने बसें और मिनी बसें समय पर चलाने, यात्री वाहनों की संख्या बढ़ाने के साथ ही लाइसेंस से जुड़ी समस्याओं को दूर करने की मांग की। लोगों ने बताया कि पौनी काफी बड़ा इलाका है। लाइसेंस बनाने और वाहनों की पासिंग के लिए उन्हें कई किलोमीटर का सफर तय कर जाना पड़ता है। एआरटीओ राजेश गुप्ता ने कहा कि मार्च के अंत तक लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया पौनी में ही हो सके इस के लिए प्रयास किए जाएंगे।
साथ ही अन्य समस्याओं के निदान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने लोगों से नियमों का पालन करने, चालकों से ओवरलोडिंग नहीं करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी। शिविर में एसएचओ राजेश गौतम, एमबीडी इंस्पेक्टर सीएस बलोरिया, सरपंच सुुनीता देवी, ओम प्रकाश, सूरज प्रकाश व कैप्टन राम लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें