राजोेरी। जिला राजोेरी के विभिन्न हिस्सों में नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण और जागरूकता शिविर लगाए गए ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों और पूर्व सैनिकों के बीच आपदा की तैयारी को बढ़ाया जा सके।
जिला सैनिक बोर्ड में डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफेंस, जाबीन लोन की देखरेख में प्रशिक्षण/जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले पूर्व सैनिकों की सक्रिय भागीदारी देखी गई, जिन्हें बुनियादी नागरिक सुरक्षा तकनीकों में आवश्यक ज्ञान और व्यावहारिक कौशल प्रदान किया गया। प्रशिक्षण अभियान के हिस्से के रूप में नगर पालिका हॉल थन्नामंडी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूकता फैलाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।