दोमाना। डीसी जम्मू और एसडीएम जम्मू नॉर्थ के निर्देश पर ब्लॉक दिवस के तहत मुट्ठी में भी शिविर लगाया गया। नायब तहसीलदार इनायत अली ने बताया कि इस बुधवार से मुट्ठी में शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में विभिन्न गांवों से पहुंचे करीब 150 लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर निपटारा किया गया। शिविर में संपत्ति से संबंधित मामले, जमाबंदी, नकलें, गिरदावरी, डोमिसाइल, अधिवास प्रमाणपत्र, सेहत योजना के कार्ड, आय प्रमाणपत्र आदि जारी किए गए हैं। युवा मोर्चा के जिला महामंत्री राजिंदर शर्मा शालू ने बताया कि जिन लोगों के आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के सर्वे में नाम नहीं थे, उनके लिए तहसील से एक फार्म जारी किया गया है, जिसे भरकर और अधिकारियों से जांच के बाद उनका नाम भी सर्वे सूची में दर्ज करवाया है। अब ये लोग आयुष्मान कार्ड बना पाएंगे। इस मौके पर पटवारी राजेंद्र कुमार, भगवान दास, अश्वनी शर्मा, मनीष जमवाल आदि मौजूद थे।
---------
चक्क चंगरवां में भी सुनीं जन समस्याएं
जम्मू। जिला प्रशासन ने सरकारी मिडिल स्कूल चक्क चंगरवां (चिनौर) में भी बुधवार को जन शिकायत निवारण शिविर लगाया। इसमें लोगों की राजस्व से संबंधित और अन्य समस्याओं का निपटारा किया गया। मौके पर लोगों के राजस्व रिकॉर्ड, सेहत कार्ड, डोमिसाइल, इंतकाल, आय प्रमाणपत्र, नकल, गिरदावरी आदि मसलों को हल किया गया। नायब तहसीलदार सज्जाद हुसैन ने बताया कि लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के लिए ऐसे शिविर लगाए जा रहे हैं। इसमें संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जन समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। पटवारी पंकज ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे शिविर लगाए जा रहे हैं।