फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कंबाइन महीने पहुंचने पर गेहूं की कटाई में आई तेजी

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ सटी भूमि पर लगी गेहूं की कटाई करती हुई कंबाइन मशीन - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कंबाइन महीने पहुंचने पर गेहूं की कटाई में आई तेजी संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार खराब हो रहे हालातों के बीच सीमावर्ती किसानों ने भी गेहूं के कटाई कार्य में तेजी ला दी है l किसान दिन रात मेहनत करके अपनी फसल को समेटने में लगे हुए हैं l किसानों को डर है कि कहीं पाकिस्तान की तरफ से जिस प्रकार दूसरे स्थानों पर गोलाबारी की जा रही है कहीं और पुरा सेक्टर में भी इसे आरंभ ना कर दिया जाए l वहीं सीमा के साथ स्टे क्षेत्र में कंबाइन मशीनें पहुंचने पर सीमावर्ती किसानों ने राहत की सांस ली है l किसान राम लाल, लाल सिंह ,बिल्ला तथा काला राम ने कहा कि पड़ोसी राज्य पंजाब से जम्मू संभाग में कंबाइन मशीन आने के कारण गेहूं की कटाई का कार्य तेजी के साथ शुरू हो चुका है l किसानों ने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों के कारण कंबाइन मशीन समय पर पहुंच चुकी हैं जिस कारण वह कटाई कार्य में जुटे होने पर अपने घरों में सुरक्षित गेहूं पहुंचाना लक्ष्य रखा है l किसानों ने बताया कि गेहूं के कटाई कार्य में सीमा सुरक्षाबलो का भी उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है जिस कारण गेहूं के कटाई कार्य में जुटे हुए हैं l उन्होंने बताया कि इस बार क्षेत्र में गेहूं की फसल बहुत कम मात्रा में लगी जिस कारण किसान जल्दी ही अपनी फसल को समेट रहे हैं l वही किसान रामलाल तथा मुल्क राज ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा एलओसी पर लगातार गोलाबारी की जा रही और ऐसे में किसानों में डर बना हुआ है कि कहीं पाकिस्तान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमापार से भी गोलाबारी ना शुरू कर दी जाए जिसे देखते हुए सीमावर्ती किसान तेजी के साथ फसल समेटने में लगे हुए हैं l किसानों का कहना है कि दूसरी ओर मौसम कब करवट बदल ले इसको लेकर कटाई का कार्य निपटाना ही बेहतर है l
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गेहूं के दाने देखते हुए किसान - फोटो : AMAR UJALA
गेहूं के दाने देखते हुए किसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें