फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क का निर्माण नहीं होने पर मतावासियों ने किया चुनाव का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिज बगली ब्लॉक में डीडीसी के लिए हुए मतदान का मता गांव के लोगों नेे बहिष्कार किया है। 472 लोगों में से मात्र पांच ने ही पोलिंग स्टेशन 31 में मत का प्रयोग किया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर लोगों ने जम कर मतदान किया।
विज्ञापन

पोलिंग स्टेशन नंबर 40 बगनसाल में 98 प्रतिशत मतदान रहा, जिसमें 189 में से 185 ने वोट का प्रयोग किया। मता पोलिंग स्टेशन पर सोमवार सुबह से ही मतदाताओं ने रुख नहीं किया। मिडिल स्कूल मता में बनाए गए पोलिंग स्टेशन पर पहुंचे मतदान कर्मी दोपहर बारह बजे तक लोगों का इंतजार करते रहे। सडक की पुरानी मांग के पूरी नहीं होनेे पर लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। स्थानीय निवासी मोहिंद्र सिंह व राकेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण कई वर्षों से पौनी माडी नाला से मता तक सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं। सड़क को मता तक पहुंचाने का काम दूसरे चरण में होना है। उन्होंने इस से पहले संसदीय चुनाव का भी बहिष्कार किया था। उस दौरान तत्कालीन डीसी ने छह माह में सड़क बनाने का वादा किया था जो आजतक पूरा नहीं हुआ। सोमवार को गांव के सभी लोगों ने फैसला कर मतदान का बहिष्कार किया। पोलिंग स्टेशन अधिकारी शमशेर कुमार ने बताया कि सुबह समय के अनुसार मतदान प्रक्रिया को शुरू किया गया दोपहर दो बजे तक पांच लोग ही मतदान करने पहुुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें