दिवाली के लिए पटाखों के स्टाल सज गए हैं। आज से पटाखों की बिक्री शुरू कर दी जाएगी। परेड और गांधीनगर में पटाखों के स्टाल लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के बीच पटाखों के स्टाल के साथ पानी, बिजली, फायर सर्विस सहित अन्य अनिवार्य इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति के दौरान मुश्किल घड़ी में निपटा जा सके।
गौरतलब है कि पटाखा स्टाल की अनुमति के लिए चार सौ के करीब लोगों ने आवेदन किए थे, जिनकी जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ड्रा में नाम आने वाले लोगों को पटाखों के स्टाल लगाने के लिए अनुमति दे दी गई। दुकानदारों ने परेड और गांधीनगर सहित अन्य संबंधित जगह पर लोगों ने पटाखों के स्टाल सजा लिए हैं।
गांधीनगर में तीस, परेड में पचास, पलौड़ा में पच्चीस, त्रिकुटानगर और नरवाल में सात-सात पटाखों के स्टाल लगाए गए हैं। दुकानदारों की ओर से पटाखे लगाकर दुकानें सजा ली गई हैं। इसके साथ ही सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं। हालांकि लोगों की ओर से खरीदारी मंगलवार से शुरू होगी।
संबंधित विभागों नगर निगम ने सफाई, पीएचई ने पानी, पीडीडी ने बिजली, फायर एंड सर्विसेज ने आगजनी रोकने के इंतजाम किए हुए हैं। इसके साथ पुलिस सुरक्षा भी रहेगी।