फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाँकडाउन खुलने पर वजारों में पहुचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। उपजिले में लॉकडाउन खुलने पर बाजारों में पहुंचे लोगों ने जरूरत के मुताबिक खरीदारी की। हालांकि प्रशासन की ओर से दुकानें खोलने पर बनाई रुटीन के मुताबिकही दुकानें खुली।
विज्ञापन

कई लोग स्टेेशनरी, बूट, कपडे़ आदि की दुुकानों पर खरीदारी कर रहे थे। कोरोना महामारी के चलते बच्चों को किताबें नहीं मिलने पर पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। अब बाजार खुलने पर लोग निर्देशों का पालन कर बाजारों में पहुंच रहे हैं। कस्बों में कई स्थानों पर पुलिसकर्मी बिना मास्क पहने लोगों पर नजर बनाए रखे हुए थे। ताकि लोगों में संक्रमण न फैले। बाजार में कपड़ों की खरीदारी करने पहुंचे ओम प्रकाश ने कहा कि किराना आदि की दुकानों पर पहले ही अधिक कीमत लगाए जाने पर लोग परेशान हैं। अब दूसरी दुकानों के खुलने पर लोगों से मनमानी कर कीमतों में बढ़ोतरी के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारियों को चाहिए कि अधिक कीमतें लगाए जाने पर प्रशासन कार्रवाई करे ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सके। विजय कुमार ने कहा कि लोगों को चाहिए कि वह तभी बाजारों में जाएं अगर जरूरी समान खरीदना हो। जिस प्रकार कोराना महामारी के चलते लोगों को जान गंवानी पड़ी फिर से वैसे हालात न बनें।
विज्ञापन

एसडीएम रामलाल शर्मा ने कहा कि प्रशासन की ओर से बाजारों में भीड़ न लगे। इसके लिए व्यवस्था कर नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वह दूरी बनाए रखें।
परगवाल में समय से पहले बंद हुईं आधी दुकानें
परगवाल। मुख्य बाजार में मंगलवार को रोटेशन के हिसाब से दुकानें खुलीं। सुबह बाजार में खरीदारी करने वालों की थोड़ी रौनक देखी गई। 11 बजे तक तो सब ठीक-ठाक रहा, लेकिन दोपहर होते ही रौनक गायब हो गई। क्योंकि आधी दुकानें बंद रहने से लोग खरीदारी करने कम संख्या में ही बाजार पहुंचे। दोपहर होते ही बाजार में सन्नाटा पसर गया। इसको देखते हुए कुछ दुकानदारों ने दुकानें समय से पहले बंद कर घर जाना ही बेहतर समझा। देखते ही देखते आधा बाजार बंद हो गया। हालांकि आधी दुकानें शाम 5 बजे तक खुली रहीं। कुछ दुकानदारों का कहना था कि क्षेत्र में छोटा सा बाजार है, इसलिए 11 बजे तक का समय ही बेहतर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें