अरनिया। क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों में किए गए 145 रैपिड एंटीजन टेस्ट में सात लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए। चिकित्सा टीम के अनुसार अरनिया में लगाए गए शिविर में 21 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें दो लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए। कठार नाके में लगाए गए शिविर में 100 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें चार सैंपल पॉजिटिव पाए गए, जिन्हें होम क्वारंटीन में रखा गया है। दूसरी ओर क्षेत्र के गांव सलेहड़ में 24 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें 01 का सैंपल पॉजिटिव पाया गया। संवाद