फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में व्यवसायिक परमिट वाहनों का इस्तेमाल

Sun, 20 Dec 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संभाग में स्कूलों और कालेजों के लिए चलने वाली मिनी बसों और बसों की परिवहन विभाग के पास कोई सही जानकारी नहीं।
विज्ञापन


विभाग के पास इसकी जानकारी तो है कि अवैध रूप से स्कूलों में रूट परमिट वाली बसों और मिनी बसों का परिचालन होता है, लेकिन इनकी संख्या विभाग के पास नहीं है। विभाग ने भी इसे मानते हुए कहा है कि नए साल में इसका सर्वे कराया जाएगा।

जानकारी के अनुसार शहर और आसपास के कई बड़े स्कूलों ने अपने स्कूलों के लिए एजुकेशन परमिट लेकर वाहन लगाए हुए हैं, लेकिन कई ऐसे हैं, जिनके पास पांच वाहन हैं तो दो इसमें व्यवसायिक परमिट के हैं और दो एजुकेशन परमिट।
विज्ञापन


सिर्फ जम्मू जिले में ही एक अनुमान के मुताबिक सौ वाहन व्यवसायिक परमिट के हैं, जो स्कूलों के लिए लगाए हैं। यह वाहन अवैध रूप से स्कूलों के लिए लगे हैं, जो स्कूल टाइम पर बच्चों को घर पहुंचाते हैं और बाद में सड़कों पर दौड़ते हैं। विभाग के पास जानकारी होते हुए भी कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन


आरटीओ अश्विनी खजुरिया का कहना है कि काफी हद तक स्कूलों के पास एजुकेशन परमिट के वाहन हैं, लेकिन सच्चाई यह भी है कि कई स्कूलों के पास व्यवसायिक परमिट के वाहन हैं। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए विभाग अभियान चलाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें