फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारिश व बाढ़ से मधुमक्खी पालन को हुए नुकसान की नहीं हुई भरपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला उद्यमियों ने लगाया आरोप, सात माह बाद भी नहीं मिला मुआवजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। केंद्र सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। इनमें मधुमक्खी पालन भी प्रमुख योजना के रूप में शामिल है। इनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है जबकि नुकसान का मुआवजा नहीं दिया गया है।
जिले की उद्यमी महिला बबली कुमारी, नीलम, किरन कुमारी ने बताया कि उन्होंने संगठन बनाया है। इसमें 11 महिलाएं हुड़ी हैं। मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण लेकर इस व्यवसाय को अपनाकर आजीविका का साधन बनाया था लेकिन बीते साल अगस्त में हुई भारी बारिश और बाढ़ में मधुमक्खी पालन की पेटियां बह गईं जिससे काफी नुकसान हुआ। प्रभावित महिलाओं का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर मधुमक्खी पालन शुरू किया था लेकिन प्राकृतिक आपदा ने मेहनत पर पानी फेर दिया। इस बाबत कृषि विभाग व जिला प्रशासन को भी नुकसान की जानकारी दी थी। महिलाओं का आरोप है कि सात महीने बीत जाने के बावजूद उन्हें अब तक मुआवजा या सरकारी सहायता नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिली थी लेकिन सर्वे में नहीं आया है। प्रभावित महिलाओं को एचएडीपी के तहत मधुमक्खी पालन के लिए दोबारा आवेदन करने के लिए कहा गया है। उन्हें 80 प्रतिशत सब्सिडी पर पेटियां दी जाएंगी।
राकेश खजुरिया, मुख्य कृषि अधिकारी, सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें