फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जीएसटी में छूूट, बोनस, डीए व डिस्काउंट से चार पहिया वाहनोंं की रिकाॅर्ड बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। नवरात्र खत्म होने के बाद अब करीब हर घर में दीपावली की तैयारी शुरू हो गई है। घरों में रंग-रोगन हो रहा है तो पुरानी की जगह नई गाड़ी भी खरीदने की प्लानिंग हो रही है। महंगाई के इस दौर में वाहन लेने का लोगों का सपना जीएसटी में छूट, बोनस और केंद्रीय कर्मियों के डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी से साकार हो रहा है।
इसके अलावा वाहन कंपनियां भी अपने स्तर से ग्राहकों को हजारों रुपये की छूट दे रही हैं। क्रेता और विक्रेता के एक साथ आने से मार्केट मेंं उल्लास है। लग्जरी गाड़ियों की वेटिंग चल रही है। मारुति, हुंडई, टोयटा महिन्द्रा, रेनाल्ट सहित अन्य कंपनियों के शोरूम पर धनतेरस और दीपावली पर चमचमाती गाड़ी घर लाने के लिए बुकिंग कराने वालोंं की लाइन लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्साहित शोरूम मालिक बताते हैं कि 2024 की दीपावली की अपेक्षा इस बार कार बाजार में करीब 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। मार्केट बूम पर है। जीएसटी में 2.50 लाख रुपये की छूट के बाद 54 लाख रुपये की लग्जरी फार्च्युनर के लिए डेढ़ महीने की वेटिंग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें