फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेएंडके बैंक का कारोबार पहली बार तीन लाख करोड़ रुपये के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पहली तिमाही में 424 करोड़ का लाभ, ग्रॉस एनपीए भी घटा
विज्ञापन


- कर्ज में 25% और जमा राशि में 17% की बढ़ोतरी, कुल कारोबार 20% से ज्यादा बढ़ा



अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जेएंडके बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 424.18 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। इस दौरान बैंक ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार तीन लाख करोड़ रुपये के कुल कारोबार का आंकड़ा पार कर लिया। 30 जून, 2026 तक बैंक का कुल कारोबार बढ़कर 3,03,923 करोड़ रुपये पहुंच गया।





बैंक की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में ग्राहकों को दिए गए कर्ज 25 फीसदी बढ़कर 1,30,503 करोड़ रुपये और जमा राशि 17 फीसदी बढ़कर 1,73,420 करोड़ रुपये हो गई। इसके चलते बैंक के कुल कारोबार में सालाना 20 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस तिमाही में बैंक की ब्याज से होने वाली शुद्ध आमदनी बढ़कर 1,497 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 1,465 करोड़ रुपये थी। बैंक का खराब कर्ज (एनपीए) भी पहले के मुकाबले कम हुआ है। कुल खराब कर्ज (ग्रॉस एनपीए) मार्च के अंत में 2.50 फीसदी था, जो जून के अंत तक घटकर 2.37 फीसदी रह गया। एक साल पहले यह 3.50 फीसदी था। वहीं शुद्ध खराब कर्ज (नेट एनपीए) भी 0.64 फीसदी से घटकर 0.60 फीसदी पर आ गया। बैंक की पूंजी पर्याप्तता (सीआरएआर) बढ़कर 16.67 फीसदी हो गई है, जो नियामकीय जरूरत से काफी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

लगातार हो रहा सुधार, आगे विस्तार की तैयारी

बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ अमिताव चटर्जी ने कहा कि पिछले छह वर्षों में पहली बार पहली तिमाही के दौरान जमा राशि में बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जो आगे की कारोबारी वृद्धि के लिए सकारात्मक संकेत है। बैंक का मजबूत पूंजी आधार और लगातार बढ़ता कारोबार आने वाले समय में विस्तार की योजनाओं को गति देगा। बैंक आगे भी ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने और कारोबार बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें