फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: झाड़ियों से घिरा डोगरा शौर्य स्मारक, वाटर कूलर भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनतालाब। बलिदानियों की याद में अंबफला-नगरोटा राजमार्ग पर रामनगर मांडा में बनाया गया डोगरा शौर्य स्मारक प्रशासनिक अनदेखी का शिकार है। स्मारक परिसर में जंगली घास, झाड़ियां उगी हैं। हर तरफ गंदगी का अंबार लगा है। दीवार टूट चुकी है और इस पर लगाए जंगले गायब है। हजारों रुपये खर्च कर ठंडा पानी पीने के लिए लगाया गया वाटर कूलर भी मरम्मत और देखरेख के अभाव में खराब पड़ा है।
विज्ञापन

हाईवे से सरकार के सभी आला अधिकारी गुजरते हैं लेकिन डोगरा विरासत की तरफ इनका ध्यान नहीं जा रहा है। स्थानीय निवासी गोलू ने कहा कि रोज सुबह सैर करने मांडा सैरगाह जाते हैं। डोगरा शौर्य स्मारक की ऐसी दुर्दशा देखकर दुख होता है। नगर निगम जम्मू के कर्मी डोगरा विरासत का रख-रखाव करना भूल चुके हैं। चौगान सलाथिया के रहने वाले भूवेश्वर सिंह ने बताया कि जब स्मारक बनाया गया तब बड़े जोर-शोर से इसका उद्घाटन किया गया था लेकिन समय के साथ अधिकारी इसका रख-रखाव करना भूल चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें