फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: त्योहार से पहले बस स्टैंड पर तीन क्विंटल पनीर पकड़ा, जांच में नहीं मिला खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ईद-उल-अजहा के त्योहार को देखते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में सोमवार को जम्मू बस स्टैंड पुलिस ने सांबा से ऑटो में लाए जा रहे तीन क्विंटल (300 किलोग्राम) संदिग्ध पनीर को पकड़ा। पुलिस ने तुरंत सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई से बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के उपायुक्त मदन लाल मगोत्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम मौके पर भेजी गई थी। प्राथमिक जांच में पनीर ताजा और दूषित रहित पाया गया। इसके बाद पनीर विक्रेताओं को सौंप दिया। हालांकि गुणवत्ता की गहन जांच के लिए पनीर के तीन नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। उपायुक्त ने साफ किया कि लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। त्योहारों के मद्देनजर विभाग की टीमें बाजार में खोया, पनीर और दूध की जांच कर रही हैं ताकि जनता को शुद्ध सामग्री मिल सके।



फेल हुए थे 288 नमूने, वसूला लाखों का जुर्माना

उपायुक्त ने बताया कि मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए अभियान लगातार चलाया जाता है। त्योहारों के दौरान सतर्कता और अधिक बढ़ाई जाती है। वर्ष 2024 में त्योहारी सीजन के दौरान 850 नमूने भरे गए थे जिनमें 288 फेल हो गए थे और 77 नमूनों की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई थी। पनीर, मक्खन और दही के 269 में से 60 नमूने सब-स्टैंडर्ड पाए गए थे। नियमों का उल्लंघन करने पर 53,63,700 रुपये का जुर्माना वसूला था। विभाग के अनुसार जम्मू संभाग में वर्तमान में 12 लाख रुपये से अधिक की वार्षिक आय वाले 8,000 दुकानदारों के लाइसेंस बनाए गए हैं जबकि 12 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले 60,000 छोटे दुकानदारों का पंजीकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें