फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मढ़ ब्लॉक से जम्मू के लिए शाम होते ही नहीं मिलती बस

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना । मढ़ ब्लॉक से जम्मू जाने वाले विभिन्न रूटों के यात्री वाहन शाम होते ही सड़कों से गायब हो जाते हैं। चक झाफर, हीरेचक्क, गजनसू, करलूप, गंगवा-परवा, स्मैलपूर तथा तातरेयाल आदि गांवों से जम्मू जाने वाली मिनी बसें अड्डों पर खड़ी हो जाती हैं। इसके बाद मढ़ से जम्मू या अन्य क्षेत्रों को जाने के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी विक्की, अतुल और अनु शर्मा ने बताया कि शाम को जरूरी काम के लिए कहीं जाना हो तो पुरुष तो किसी से लिफ्ट लेकर पहुंच जाते हैं, लेकिन महिलाओं और छात्राओं के लिए मुश्किल है। शाम को जम्मू से मढ़ तक आने वाली मिनी बसें सात-साढ़े सात बजे तक आ जाती हैं। इसके बाद शहर में काम करने वाले लोगों को मिनी बस नहीं मिलती। उन्हें दूसरे रूटों की गाड़ियों में आधे रास्ते तक आना पड़ता है। बाकी सफर पैदल तय करना पड़ता है। कई बार यात्रियों ने प्रशासन के समक्ष समस्या रखी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मढ़ ब्लॉक के लोगों ने प्रशासन से मांग की कि यात्री वाहनों का टाइम टेबल तय हों। रात नौ बजे तक यात्री वाहनों के आने-जाने का समय निर्धारित हो। इससे उन यात्रियों को राहत मिलेगी, जो दूर दराज क्षेत्रों से संबंध रखते हैं। अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए शहर जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें