रामगढ़। रामगढ़ क्षेत्र के गांव चक बाना में सोमवार शाम को बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने तीन की हालत नाजुक देखते हुए राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।
घायलों की पहचान सुनील कुमार (30) निवासी रमलू ब्राह्मणा, नेहा उम्र (26) निवासी महाल शाह, चंद्र प्रकाश (50) वर्ष निवासी रमलू ब्राह्मणा, सुमन (46) निवासी महाल शाह, दीक्षा (14) निवासी महाल शाह, संतोष कुमारी (60) निवासी महाल अड्डा, कांता देवी (50) निवासी खोखरा चक, रविंदर कौर (40) वर्ष निवासी रठाना कैंप, सोम देवी (50) निवासी त्रिंडी, अमित मसीह उम्र (28) रामगढ़, सुरेश कुमार (47), बलबीर सिंह (45) निवासी मांडल्याल के रूप में हुई है।