अखनूर। अखनूर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक घायल हो गए। दोनों को अखनूर उपजिला अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे तेज रफ्तार बस (जेके02बीएफ 9688) ज्यौड़ियां से अखनूर की तरफ आ रही थी और नड़ क्षेत्र के पास सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल (जेके02सीएफ 5113) से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक विजय कुमार व आशुतोष दोनों निवासी मंडीवाला घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने अखनूर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद बस चालक बाइक सवार युवकों को घायल अवस्था में वहीं छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बस को जब्त कर बस चालक शक्ति सिंह निवासी दनदवाल कैंप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।