फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में दुर्घटनावश टूटा अमरनाथ यात्रियों की बस का शीशा

Wed, 28 Jun 2017 09:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
दुर्घटनावश टूटा शीशा - फोटो : graphic
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों की एक बस का शीशा दुर्घटनावश टूट जाने के बाद अफवाहों का दौर चल गया। पुलिस कंट्रोल रुम कठुआ के अनुसार राजस्थान से आ रही एक बस जिसका नंबर RJ18 PA 3707 था ये कठुआ के पास से गुजर रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान एक जगह बस ड्राइवर द्वारा ब्रेक लगाने के तुरंत बाद बस का शीशा टूट गया जिसके कारण यात्रियों में थोड़ी देर के लिए अफवाहों का दौर चलता रहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस का फ्लाइंग दस्ता पहुंचा तो पता चला कि गाड़ी के शीशे में पहले से दरार थी और तेजी से ब्रेक लगने के झटके से इसका शीशा टूट गया था।

हालांकि कुछ देर तक ऐसी अफवाहें उड़ रहीं कि यात्रियों की बस पर पथराव किया गया है। घटना के बारे में डीएसपी मुख्यालय एसएस संब्याल ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही वो खुद थाना प्रभारी के साथ मौके पर गए श्रद्धालुओं से बातचीत भी की।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने बताया कि बस के शीशे में पहले से ही दरारें आई थी जो अचानक टूटकर गिर गया। ऐसे में श्रद्धालुओं को गफलत हो गई। उन्होंने बताया कि बस पर पत्थरबाजी का कोई भी मामला नहीं था और श्रद्धालुआें को समझाकर आगे रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें