फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hiranagar : वैष्णो देवी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस को जम्मू-पठानकोट हाईवे पर ट्रक ने मारी टक्कर, 10 घायल

Sun, 02 Jun 2024 01:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हीरानगर

सार

पहला हादसा सुबह करीब 6 बजे दयाला चक चौक के नजदीक हुआ। जहां माता वैष्णो देवी के दर्शनों को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें 10 यात्री घायल हो गए। 
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हीरानगर उप मंडल में शनिवार को जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो सड़क हादसों में 11 लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पहला हादसा सुबह करीब 6 बजे दयाला चक चौक के नजदीक हुआ। जहां माता वैष्णो देवी के दर्शनों को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें 10 यात्री घायल हो गए। 

विज्ञापन


मामूली चोटों को देखते हुए घायलों ने यहीं पर निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर अपना इलाज कराया। घायलों की पहचान रेखा थांगी पत्नी प्रदीप कुमार, जयवंत महादु पत्नी महादु धर्म, मंजुला पत्नी रामदास, संजय थांगरी पुत्र बालकृष्ण, रामदास पुत्र गणपत, प्रफल थांगरी पुत्र गया नंद, संगीता थांगरी पत्नी गयानंद, सागर पुत्र नारायण, जनार्दन पुत्र बुधा सभी निवासी मुंबई महाराष्ट्र के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

टैंकर और ट्राले की टक्कर में एक घायल
दूसरा हादसा छन्न मोरियां के नजदीक हुआ। इसमें सीमेंट मिक्सर टैंकर (पीबी 65 बीएफ 4702) और ट्राला (पीबी05ए आर 8883) की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने कड़ी मशक्कत से घायल को केबिन से बाहर निकाला और उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया।घायल की पहचान सउद अहमद पुत्र अल्लाही रंग निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें