नौशेरा में बुधवार देर रात एक बस खाई में गिर गई। जेके-02 आर-2487 नंबर की बस नौशेरा से लाम जा रही थी, इस बीच दराल के निकट चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस खाई में गिर गई। इस हादसे में करीब 31 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का उपचार नौशेरा अस्पताल में चल रहा है। मामूली रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर बचाव कार्य में लग गए। इसके साथ ही पुलिस को भी सूचित किया गया। वहीं चालक बस छोड़ कर फरार हो गया है।