जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बुधवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों को ले जाने वाली एक बस भारी बारिश के बीच गांदरबल जिले के कुल्लान में सिंध नदी में गिर गई। हादसे के बाद राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। घटना के बाद कुछ हथियार गायब हैं।
विज्ञापन
समाचार न्यू्ज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एसडीआरएफ गांदरबल और एसडीआरएफ सब कंपोनेंट गुंड द्वारा सिंध नदी के कुल्लन में एक संयुक्त खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है, जहां आईटीबीपी की एक बस कुल्लन पुल से सिंध नदी में गिर गई थी, जिसमें कुछ हथियार गायब हैं। अब तक तीन हथियार बरामद किए गए हैं और अभियान अभी भी जारी है।
गांदरबल पुलिस ने बताया, 'बुधवार को तड़के, गांदरबल के रेजिन कुल्लान में, आईटीबीपी के जवानों को ले जाने के लिए निर्धारित एक खाली बस, एक मोड़ पर फिसलकर सिंध नदी में गिर गई। चालक को मामूली चोटें आईं और उसकी हालत स्थिर है।
गांदरबल के एसएसपी खलील अहमद पोसवाल ने बताया, "आईटीबीपी की एक बस जवानों को ले जाने के लिए जा रही थी। बस नदी में गिर गई। ड्राइवर को मामूली चोटें आईं हैं। बस में कोई जवान नहीं था। ड्राइवर की हालत स्थिर है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस बस को बचाने में जुटे हैं।"