फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी बस पलटी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा के पहाड़ी क्षेत्र उत्तरवैनी से सोमवार की रात निकली एक बारातियों की बस के नाले में पलट जाने से उसमें सवार एक बाराती की मौत हो गई जबकि 28 घायल हो गए।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात उत्तरवैैनी से हीरानगर के कूटा अंतर्गत पहाड़ी गांव रत्तनपुर सुराडा के लिए निकली बारातियों की बस रत्तनपुर से लौट रही थी।

इस बीच रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक गहरे नाले के पास चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस नाले में पलट गई। जिससे उसमें सवार 28 बाराती घायल हो गए, जबकि एक की मौत हो गई।
विज्ञापन


बारातियों की चीख पुकार सुन आसपास के गांवों के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नाले से निकाल कर निकटवर्ती अस्पतालों में पहुंचाया।
विज्ञापन

टूटी सड़क के कारण हुआ हादसा

घायलों को हीरानगर, घघवाल और सांबा जिला अस्पताल लाया गया। उनमें से गंभीर रूप से घायल सोमनाथ ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। वहीं अन्य घायलों में शाम लाल (26), बिक्रम दास (18) ,तारा चंद (55), गनेश (25) ,रिंकु (26) ,राकेश (17), अमरजीत (7), संजीव कुमार (15) की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से फौरी उपचार दे कर उन्हें जम्मू के मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

उधर, घघवाल एवं हीरानगर में मामूली रूप से घायल हुए बारातियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि मार्ग के टूटे हुए होने के कारण चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा था और बस हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें