फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरहान की बरसी पर हमले की आशंका, घाटी में आज और 13 जुलाई को सुरक्षाबलों के काफिले पर रोक

Wed, 08 Jul 2020 09:27 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
श्रीनगर हाईवे पर सेना का काफिला - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी की बरसी और शहीदी दिवस पर हमले की आशंका के मद्देजनर घाटी में सुरक्षाबलों के काफिले पर रोक लगा दी गई है। बुरहान की बरसी आठ जुलाई और शहीदी दिवस 13 जुलाई को है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः इश्क में बेवफाई ने ली थी बुरहान की जान, भड़की माशूका ने बिछाया था जाल, फिर ऐसे मारा गया आतंकी

हालांकि, केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद शहीदी दिवस पर होने वाले सार्वजनिक अवकाश को रद्द कर दिया गया है। वहीं हुर्रियत छोड़ चुके अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के नाम पर सोशल मीडिया में फर्जी पत्र जारी कर इन दोनों दिन हड़ताल करने को कहा गया था।
विज्ञापन


सभी सुरक्षा एजेंसियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पूरी घाटी में काफिले पर रोक के साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाना है कि किसी भी कीमत पर सुरक्षाबलों का अकेला वाहन किसी भी इलाके में न जाए। अंतर जिला और जिले के भीतर भी वाहनों को आने जाने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही इन दोनों दिन घाटी में प्रशासन की गाड़ियों के मूवमेंट पर भी प्रतिबंध रहेगा। पत्र में यह भी कहा गया है कि इन दोनों दिन ड्राई डे रहेगा यानी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। सभी सुरक्षाबलों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने को भी कहा गया है।

यह भी पढ़ें- कारगिल युद्धः जब विक्रम बत्रा से पाकिस्तानी घुसपैठिया बोला- हमें माधुरी दीक्षित दे दो, ऐसा मिला जवाब    

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें