फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर एयरपोर्ट से एक और सैन्यकर्मी से मिले कारतूस

Wed, 05 Apr 2017 11:48 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : file photo
विज्ञापन
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को एक और सैन्य कर्मी कारतूस के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने कारतूस कब्जे में लेते हुए उसे जहाज में बोर्ड नहीं करने दिया। उधर, सोमवार को हैंडग्रेनेड के साथ गिरफ्तार सैन्य जवान को मंगलवार को अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंगलवार को एक बार फिर सैन्य कर्मी से इंसास राइफल का एक कारतूस बरामद हुआ। इस कर्मी से एक्स-रे के दौरान कारतूस पाया गया, जिसे जहाज में बोर्ड नहीं करने दिया गया। कर्मी की शिनाख्त 319 एफडी हॉस्पिटल के पंडिया राज के रूप में हुई है, जो इंडिगो की उड़ान से मुंबई जा रहा था।

एयरपोर्ट पर तैनात पुलिस के एसएसपी मंजूर दलाल ने बताया कि उसने पूछताछ में बताया है कि गलती से यह कारतूस बैग में रह गया है। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। कारतूस पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उसे जहाज में बोर्ड नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को गिरफ्तार सैन्यकर्मी को मिली अंतरिम जमानत

श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : FILE PHOTO
उधर, सोमवार को दो हैंड ग्रेनेड और चार कारतूस के साथ पकड़े गए कर्मी भूपल मुखिया को 6 अप्रैल तक अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पूछताछ में सैन्य कर्मी ने जिस मेजर विवेक सेठ का नाम लिया है, उसे पूछताछ के लिए श्रीनगर बुलाया गया है।

मेजर फिलहाल राज्य से बाहर हैं और उनके जल्द पुलिस के सामने पेश होने की उम्मीद है। ज्ञात हो कि सैन्य कर्मी ने पूछताछ में बताया था कि उसे एक अधिकारी ने ग्रेनेड रखने को दिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें