फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी विवाद में चली गोली, हालत गंभीर

Fri, 06 Oct 2017 05:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
जलालाबाद इलाके में आपसी रंजिश में ताया ने अपने भतीजे पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में भतीजे को परिवार वालों ने जीएमसी में भर्ती कराया। जहा उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने परिवार के अन्य सदस्य और घायल व्यक्ति के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


देर रात तक पुलिस ने आरोपी ताया को हिरासत में ले लिया था। हालांकि अपराध में प्रयुक्त हथियार बरामद नहीं किया जा सका था। वीरवार शाम को जलालाबाद इलाके में सब्जी की दुकान चलानेे वाले सद्दाम हुसैन (22) की बहस अपने ताया सिराजद्दीन से हो गई। दोनों पक्षों में बहस काफी देर तक चली।

इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पत्थर से हमला किया। इसी बीच सिराजद्दीन ने पिस्तौल से सद्दाम पर गोली चला दी। गोली सद्दाम को छूती हुई निकल गई। गोली की आवाज पर घर में मौजूद अन्य सदस्य बाहर निकल आए। उस दौरान सिराजद्दीन मौके से फरार हो चुका था।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों परिवारों का घर आसपास है। दोनों पक्षों में पिछले काफी वक्त से विवाद है। इसी विवाद के चलते यह गोलीकांड हुआ है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें