फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ से लापता दो एसपीओ के शव मिले, गोलियों से छलनी थीं लाशें; हथियार भी थे गायब

Thu, 12 Nov 2026 09:25 AM IST
Sharukh Khan पीटीआई, जम्मू-कश्मीर

सार

किश्तवाड़ के दच्छन में लापता दो एसपीओ के शव मिले हैं। दोनों के शव गोलियों से छलनी मिले हैं। दोनों एसपीओ कियार कैंप से धरना-मरवाह स्थित सेना की चौकी के लिए निकले थे।
विज्ञापन
Breaking News - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से लापता दो SPO के गोलियों से छलनी शव बरामद हुए हैं। जवानों के हथियार नहीं मिले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम दच्छन इलाके में बुधवार को दो विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) लापता हो गए थे। दोनों कियार गांव स्थित अपने कैंप से धरना-मरवाह में सेना की चौकी के लिए निकले थे, लेकिन निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचे। 

उनके मोबाइल फोन भी बंद हो गए थे। स्थानीय लोगों ने फायरिंग की आवाज सुनी थी। इसके बाद पुलिस और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया था।
विज्ञापन
Trending Videos

लापता एसपीओ की पहचान बाबी चंद और रशपाल कुमार के रूप में हुई थी। दोनों स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) में तैनात थे। अधिकारियों के अनुसार, तलाशी अभियान के लिए आसपास के इलाकों के साथ दुर्गम पहाड़ी और घने जंगलों वाले क्षेत्रों में भी सुरक्षा बलों की टीमें तैनात की गई थीं। 
विज्ञापन

2026 में चार आतंकी और एक जवान मारा गया

किश्तवाड़ के दूरदराज और जंगलों से घिरे इलाकों में आतंकियों की मौजूदगी खत्म करने के लिए सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2026 में आतंकी घटनाओं में चार आतंकी और सेना का एक जवान मारा गया। वर्ष 2025 में तीन आतंकी और एक जवान की मौत हुई, जबकि 2024 में तीन सुरक्षाकर्मियों और दो नागरिकों की जान गई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें