फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बंदूक को रखते हुए चली गोली, हलवाई गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। चौकीचौरा में रविवार देर रात बंदूक से अचानक गोली चलने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। राज कुमार (45 ) का उपचार जीएमसी में चल रहा है। घटना उस समय हुई जब परिवार सोने की तैयारी कर रहा था। राज कुमार बंदूक को सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए जा रहे थे। इसी बीच गोली चल गई जो उनके पेट में लग गई।
विज्ञापन

परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए जहां हालत गंभीर बनी है। उषा देवी ने बताया कि सभी सोने जा रहे थे। इसी दौरान पति बंदूक को रखने लगे तो अचानक गोली चल गई। राज कुमार पेशे से हलवाई है। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस पता लगा रही है कि बंदूक का लाइसेंस था या नहीं। साथ ही रखरखाव और गोली चलने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें