फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता हुआ भैंस का मालिक, खाना छोड़ दो दिन से कर रही इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
यह जानकर भले ही अटपटा लगे कि एक जख्मी भैंस दो दिन से बीच हाईवे पर अपने मालिक का इंतजार कर रही है। भीषण गर्मी में भूखी-प्यासी भैंस थाने के पास हाईवे पर डिवाइडर से बंधी है। मामले थाने में दर्ज है और पुलिस मालिक को तलाश रही है।
विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार की सुबह तकरीबन छह बजे यह भैंस विजयपुर पुलिस थाने के पास नेशनल हाईवे को पार कर रही थी। इसी दौरान जम्मू से पठानकोट की तरफ जा रहे आटो ने उसे टक्कर मार दी। इसमें भैंस जख्मी होकर गिर गई।

इस पर गुज्जर समुदाय के लोगों ने आटो चालक रोमी पुत्र गिरधारी लाल निवासी पठानकोट की जबर्दस्त पिटाई कर दी। पिटाई इतनी की कि चालक रोमी को विजयपुर अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
विज्ञापन


यहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

धूम में भूख प्यास से तड़प रही भैंस

चूंकि घटना थाने के पास हुई तो पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देख मारपीट के आरोपी गुज्जर समुदाय के लोग फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों का अब तक पता नहीं है। जख्मी चालक का जीएमसी में इलाज चल रहा है, लेकिन भैंस तब से हाईवे पर डिवाइडर से ही बंधी है।

आटो भी हाईवे किनारे खड़ा है। इस मामले को पशु तस्करी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों को संदेह है कि मामला पशु तस्करी से जुड़ा होने के चलते ही भैंस पर कोई दावा नहीं कर रहा है। लेकिन जो भी हो जख्मी भैंस तपती दोपहर में हाईवे पर तड़प रही है। भूख-प्यास ने उसे बेहाल कर दिया है।

व्याकुल होकर वह अपने मालिक की गुहार लगा रही है, जो उसे चारा-पानी दे। इस संबंध में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व सचिव सुभाष सिंह ने बताया कि जख्मी भैंस की सुध न लेना गंभीर बात है। उनके मुताबिक इस बारे में एसएसपी जोगिंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह इस मामले की जांच कराएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें