फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: बजट सत्र 25 से, विधायकों से 14 मई तक मांगे प्रश्न

Sat, 23 Apr 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बजट - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती सरकार ने श्रीनगर में 25 मई से शुरू होने जा रहे बजट सत्र की तैयारी जोरशोर से शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विधानसभा सचिव ने सभी विधायकों से 14 मई तक विधानसभा सचिवालय में 10 स्टार (तारांकित) व दस अन स्टार (अतारांकित) सवाल भेजने को कहा है। 

विधानसभा सदस्यों को 14 मई तक पांच बिल और चार प्रस्ताव भी भेजने को कहा गया है। सूत्रों के अनुसार सरकार जून के पहले सप्ताह में बजट पेश  कर सकती है। आर्थिक व पावर सेक्टर का बजट
विज्ञापन

अलग-अलग पेश किया जाएगा।

इसके पहले विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता सदन को सुचारु रूप से चलाने के लिए सर्वदलीय बैठक भी बुला सकते हैं। उल्लेखनीय है कि महबूबा मुफ्ती की अगुवाई में चार अप्रैल को गठित पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार का यह पहला बजट होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें