फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीरत नाज के गांव लोहाई-मल्हार में बनेगा माॅडल स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री बोलीं, पीएम मोदी ने जो वादा किया था उसे हम पूरा करेंगे, जल्द शुरू होगा काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कठुआ जिले के लोहाई-मल्हार गांव में माॅडल स्कूल बनेगा। 2023 में गांव की कक्षा तीन की छात्रा सीरत नाज ने एक वीडियो संदेश के जरिये पीएम नरेंद्र मोदी से अपने गांव में स्कूल बनाए जाने की मांग की थी। पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में स्कूल बनाए जाने की बात कही थी। पीएम के वादे को भी अफसरों के नजरअंदाज करने का मुद्दा मंगलवार को बनी क्षेत्र के विधायक रामेश्वर सिंह ने विधानसभा में उठाया था।

बुधवार को भी यह मुद्दा विधानसभा में उठा। नेकां के विधायकों ने प्रधानमंत्री के वादे को लागू नहीं करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। विधायकों ने यह भी कहा कि समय पर काम क्यों नहीं हुआ, सदन को भी कारण बताए जाएं। शिक्षा मंत्री स्कीना इट्टृ ने इसपर जवाब देते हुए कहा कि पीएम के वादे को हम पूरा करेंगे।मंत्री ने कहा कि लोहाई-मल्हार गांव में जर्जर स्कूल को फिर से बनाए जाने की डीपीआर तैयार है, पैसा भी जारी हो चुका है, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। मंत्री ने कहा कि सरकार जल्द स्कूल का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। इसे एक मॉडल स्कूल के रूप में तैयार किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों को हर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री बोलीं-डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने भी इसपर चिंता जताई है
मंत्री ने कहा, डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने भी इस मामले पर अपनी चिंता जताई है। वे खुद वहां जाना चाहते थे। स्कूल का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि पीएम की कही बात का पालन नहीं हुआ है, लेकिन सरकार उनके किए वादे को पूरा करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें