फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में बजट को भाजपा ने सराहा, विरोधी दलों ने निकाली कमियां

Fri, 05 Jul 2019 10:11 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बजट 2019, निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI
विज्ञापन
मोदी सरकार 2.0 की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से पेश किए गए वित्त बजट पर प्रदेश के सियासी दलों की मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है। भाजपा ने यहां बजट को देश को तरक्की की राह पर अग्रसर करने वाला और आम आदमी के हित वाला बताकर प्रशंसा की है। वहीं कांग्रेस, पैंथर्स और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने बजट में कमियां निकालने का काम किया है। 
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने बजट को आम आदमी के हित वाला बताते हुए कहा है कि हर वर्ग को ख्याल में रखा गया है। देश को प्रगति की राह पर अग्रसर करने वाला बजट है और खासतौर से देश की सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रक्षा बजट में बढ़ोतरी की गई है। युवाओं, किसानों, उद्यमियों, महिलाओं हर वर्ग का बजट में पूरा ख्याल रखा गया है। 

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने बजट को मायूस करने वाला बताया है। उन्होंने कहा है कि बजट में झूठे वादे और दावे तो किए गए हैं लेकिन आम आदमी के लिए कुछ नहीं है। बजट में युवाओं के लिए रोजगार सृजन के लिए दूरदर्शिता की कमी है और मूल्य बढ़ोतरी की तरफ कदम बढ़ाए गए हैं। शर्मा ने कहा हैं कि यह पहली बार हुआ हैं कि बजट में पूर्व की परंपरा की तरह बजट आवंटन के आंकड़े नहीं दिए गए हैं। पेट्रोल, डीजल, निर्माण सामग्री, किताबें, समाचार पत्र और सोने व चांदी के जेवरों के दाम ओर बढ़ाने का काम किया गया है। 
विज्ञापन


नेशनल पैंथर्स पार्टी के मुख्य संरक्षक प्रो. भीम सिंह ने बजट को भाजपा सरकार का पूंजीपतियों को तोहफा बताया है। सिंह ने कहा हैं कि 2019-20 के बजट को भारत के मध्यम और निम्न वर्ग की कीमत पर पूंजीपति वर्ग के लिए फायदेमंद बताया है। उनके अनुसार बजट में आम आदमी की आकांक्षाओं की अनदेखी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें