फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बडगाम, बारामुला ने जीते अपने मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनार प्रीमियर लीग के तहत शुक्रवार को शौकत अली स्टेडियम और जनरल बिपिन रावत स्टेडियम में दो रोमांचक टी-20 मुकाबले हुए। बडगाम और बारामुला ने अपने-अपने लीग मैच जीते।
विज्ञापन

पहला मैच शौकत अली स्टेडियम में शार स्पोर्ट्स और एमएलए जिमखाना बडगाम के बीच खेला गया। शार स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 121/8 का सम्मानजनक स्कोर बनाया। जवाब में, एमएलए जिमखाना बडगाम ने लक्ष्य का कुशलतापूर्वक पीछा करते हुए मात्र 14 ओवर में 125/6 रन बनाकर 4 विकेट से जीत हासिल की। मैच में तजामुल बाबा ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। 30 गेंदों पर 50 रन बनाए और 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।
जनरल बिपिन रावत स्टेडियम में दूसरे मैच में बीसीसी बांदीपोरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 131/9 का सम्मानजनक स्कोर बनाया। जवाब में, बीसीसी रेड्स बारामुला ने केवल 14.1 ओवरों में 133/1 रन बनाकर 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की। जहांगीर लोन को 18 गेंदों पर 38 रनों की तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया, जबकि तनवीर जूनियर ने 31 गेंदों पर 55 रनों की शानदार पारी खेलकर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ का खिताब जीता। यासिर लेफ्टी ने बीसीसी रेड्स बारामुला के लिए 2 महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम की शानदार जीत में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें