फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेल में बंद सांसद इं. राशिद की रिहाई के लिए अभियान चलाएगी एआईपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अवामी इतिहाद पार्टी (एआईपी) के वरिष्ठ नेता गज़नफ़र अली के नेतृत्व में गठित एक उच्च स्तरीय समिति जेल में बंद सांसद और पार्टी संस्थापक इंजीनियर राशिद की रिहाई के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान का चलाएगी। इं. राशिद की ज़मानत याचिका पर 6 अक्टूबर तक सुनवाई स्थगित कर दी गई है। यह घोषणा शुक्रवार को श्रीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित केंद्रीय नेतृत्व की बैठक के दौरान की गई। बैठक की अध्यक्षता राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के अध्यक्ष इश्तियाक कादरी ने की। इस दौरान उपाध्यक्ष एड. जीएन शाहीन, महासचिव नज़ीर अहमद खान और प्रिंस परवीज़, मुख्य प्रवक्ता इनाम उन नबी, राज्य सचिव शेख आशिक, नज़ीर अहमद मीर, लंगेट से एआईपी विधायक शेख खुर्शीद, प्रवक्ता फिरदौस बाबा और एडवोकेट जावेद हब्बी ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें