फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढ़ा अमरनाथ यात्रा आज से रक्षाबंधन तक यात्रा जारी रहेगी

Tue, 09 Aug 2016 05:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिला पुंछ के लोरन मंडी क्षेत्र में स्थापित श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए सोमवार को आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में विधिवत भूमि पूजन के साथ शुरुआत की गई। यहीं से मंगलवार तड़के बम बम भोले के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना होगा, जो अगले दिन बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन करेगा। 
विज्ञापन


इस यात्रा में श्रद्धालुओं को जम्मू से पुंछ मार्ग पर ऐतिहासिक, प्राचीन और धार्मिक स्थलों के दर्शनों का सौभाग्य भी प्राप्त होगा। यात्रा को उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चंपतराय सहित अन्य अतिथिगण हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह यात्रा रक्षाबंधन पर संपन्न होगी।

बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए सोमवार देर शाम तक आधार शिविर में देशभर से करीब आठ सौ श्रद्धालु पहुंच गए थे। इसमें गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, कानपुर आदि राज्यों से भी भोले के भक्त पहुंच हुए हैं। इस बार यात्रा में शिव भक्तों को बुड्ढा अमरनाथ के दर्शन के अलावा शिव खोड़ी, माता वैष्णो देवी में भी जाने का मौका दिया गया है। 
विज्ञापन


तीन दिनी यात्रा में पहले दिन पुंछ के मंडी में रात्रि रुकने के बाद अगले दिन दर्शन के साथ श्रद्धालु सुंदरबनी रात्रि रुकेंगे। जिसके बाद वहां से शिवखोड़ी और उसके बाद माता वैष्णो देवी के दर्शन करके वहीं से रेल मार्ग से गंतव्य तक वापस पहुंच सकते हैं। इस दौरान विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय, मंडलायुक्त डा. पवन कोतवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें