फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ ने पाक घुसपैठिया मार गिराया, 3 वापस भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के सांबा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के बीएसएफ की चलेआरी पोस्ट की जीरो लाइन पर घुसपैठ करने के प्रयास में बीएसएफ के जवानों ने एक पाक घुसपैठिये को मार गिराया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि वह तारबंदी के काफी पास पहुंच चुका था। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वीरवार सुबह बीएसएफ की नौवीं वाहिनी की सी कंपनी के जवानों को मौसम खराब होने पर सतर्क रहने को कहा गया था।

ऐसे में एक पाक घुसपैठिया बीपी न0 177 के पास से भारतीय सीमा में तेजी से घुसपैठ कर तारबंदी के निकट पहुंच गया। उसे देखते ही जवानों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी और तारबंदी के निकट ही ढेर कर दिया। बाद में जवानों ने शव को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

घुसपैठिये गाइड की मदद से सीमा में घुसने की फिराक में

मृतक की जेब से मिले कार्ड के मुताबिक उसकी पहचान अमानत अली निवासी सारिया, ढाकखाना रंबरी, तहसील शकरगढ़ जिला नारोबाल के रूप मे हुई है। मृतक के पास से पाक मुद्र्रा के बीस रुपये, दो सिगरेट के पैकेट, सुई, चार आई कार्ड बरामद हुए। पोस्टमार्टम के दौरान एक मोबाइल भी बरामद किया गया।

वहीं तारबंदी के तीन सौ मीटर दूरी पर तीन आतंकी भी झाड़ियों में छिपे थे। सूत्रों के अनुसार, घुसपैठिये गाइड की मदद से आतंकी भारतीय सीमा में प्रवेश करने की फिराक में थे।

लेकिन सतर्क बीएसएफ के जवानों ने तारबंदी के निकट ही घुसपैठिए को ढेर कर दिया और घुसपैठ करने के इरादे से आने वाले अन्य तीन आतंकी झाड़ियों में छिपते हुए पाक सीमा में वापिस भाग जाने में सफल रहे। सूत्र बताते हैं कि गत कई दिनों से क्षेत्र में हलचल भी देख जा रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें