फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ जवान से बर्बरता का भारत ने लिया बदला, मार गिराए 11 पाकिस्तानी सैनिक, सीमा छोड़ भागे दुश्मन

Sat, 29 Sep 2018 03:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
rajnath singh
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के जम्मू इलाके में बीएसएफ के हेड कांस्टेबल नरेंद्र शर्मा के साथ की गई बर्बरता का बदला ले लिया गया है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह और बीएसएफ के महानिदेशक केके शर्मा ने इसकी पुष्टि की। शर्मा ने कहा कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दो दिन पहले हुई इस पहली जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी सेना और पाक रेंजर्स के खिलाफ अगली कार्रवाई की भी पूरी तैयारी है।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने मुजफ्फरनगर में कहा कि सेना और बीएसएफ को अपनी जरूरत के मुताबिक सीमा पर कार्रवाई की छूट है। शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि दो दिन पहले एलओसी पर बीएसएफ ने सेना की मदद से भीषण कार्रवाई को अंजाम दिया। इसमें पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स के कम से कम 11 जवान मार गिराए गए। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सेना को निर्देश दिया गया है कि पहले अपनी तरफ से गोली मत चलाना। दूसरी तरफ से गोली आए तो जवाब में अपनी गोलियों की संख्या मत गिनना। 
 

विज्ञापन

पाक ने अपनी सीमा का पांच किमी इलाका खाली कर दिया था
शर्मा के मुताबिक, 19 सितंबर की घटना के बाद बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई के डर से पाकिस्तानी सेना ने आईबी पर अपनी सीमा के पांच किमी का इलाका खाली कर दिया था। इससे बीएसएफ आईबी पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। आने वाले दिनों में पाक सेना और रेंजर्स के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाई की तैयारी है।

इमरान के पीएम बनने से सीमा पर आक्रामकता बढ़ी
शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान में इमरान सरकार बनने के बाद सीमा पर आक्रामकता बढ़ी है। आईबी पर पाकिस्तान ने पहली बार बैट ऑपरेशन कर भारत को बड़ी चुनौती दी है। नरेंद्र शर्मा के साथ बैट ऑपरेशन के तहत ही बर्बरता की गई। पाकिस्तान का बैट ऑपरेशन हमेशा एलओसी पर ही होता है। आईबी पर यह घटना पहली बार हुई है।

अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दर्जनों लॉन्चिंग पैड मौजूद
डीजी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दर्जनों पाकिस्तानी आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप और लॉन्चिंग पैड काम कर रहे हैं। इनमें से कुछ तो सीमा से सिर्फ पांच से सात किलोमीटर पर हैं। यहां सैकड़ों आतंकियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। मौका पाते ही वह प्रशिक्षित आतंकियों को घुसपैठ कराने की कोशिश करेंगे। पाकिस्तान अपनी सरकारी नीति के तहत ऐसा कर रहा है।
विज्ञापन

पीएम ने पराक्रम दिवस पर की तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक

पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हुई सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर मानाए जा रहे पराक्रम दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जोधपुर में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ बैठक की। रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भांवरे और तीनों सेनाओं के 19 शीर्ष कमांडर भी इसमें शामिल हुए। सरकार इसे संयुक्त कमांडर कांफ्रेस का नाम दे रही है, लेकिन एलओसी और आईबी पर फैले तनाव को देखते हुए बैठक अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें