बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार बीएसएफ के एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान जगदीश सिंह पुत्र संसार सिंह निवासी रतनाल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार जगदीश सिंह छुट्टी पर चल रहा था। रविवार देर शाम को वह किसी काम से मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था। तभी सरोर अड्डा के पास एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे उठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी औपचारिकता पूरी कर शव परिवार वालों को सौंप दिया। फिलहाल टक्कर मारने वाला ट्रक पुलिस की पकड़ से बाहर है।