फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा अलर्ट: बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के जम्मू सेक्टर से बरामद किए हथियार, पाकिस्तान से भेजे जाने का शक 

Mon, 03 Jan 2022 01:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हथियार मिलने के बाद पूरे इलाके में गश्त बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक बरामद हथियारों को सीमापार से भी भेजा जा सकता है। 
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा से मिले हथियार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जम्मू सेक्टर से हथियारों की खेप बरामद की है। सोमवार सुबह जवान गश्त पर थे। इस बीच उन्होंने झाड़ियों में छिपाकर रखे गए बैग को देखा। तलाशी लेने पर उससे बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए। इसके बाद इलाके में  तलाशी अभियान शुरू किया गया। अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकी 35 के पास मिले बैग से गोला-बारूद और प्रतिबंधित दवाइयां भी मिली है।

विज्ञापन


इसमें तीन AK47 राइफलें, पांच पैकेट हेरोइन, 4 पिस्तौल, 7 पिस्टल मैगी, 14 राउंड एके 47 मुख्य हैं। सूत्रों के मुताबिक अनुमान लगाया जा रहा है कि हथियारों को सीमापार से भी भेजा जा सकता है। बीएसएफ के आईजी डीके बूरा ने बताया कि सीमा के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और हेरोइन बरामद की है। इससे पहले अरनिया सेक्टर में एक घुसपैठिए को मार गिराया गया है। जवान पाकिस्तान की किसी भी हरकत का जवाब देने को तैयार हैं। सीमा पर अलर्ट पहले से ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें