शिविर का उद्घाटन करते कमांडेंट सुनील कुमार और बुजुर्ग। स्रोत : सेना
- फोटो : rajpura
राजपुरा। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 195वीं वाहिनी ने परगवाल क्षेत्र के अग्रिम गांव राजपुरा में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन 90 वर्षीय सीपा राम और 85 वर्षीय बिंद्रो देवी ने फीता काटकर किया।
शिविर में डॉ. अम्बू टी, डॉ. रेखा वर्मा और डॉ. मनोज कुमार ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और निशुल्क दवाएं वितरित कीं। इसमें ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, दंत चिकित्सा और सामान्य बीमारियों के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
कमांडेंट सुनील कुमार ने कहा कि बीएसएफ न केवल सीमाओं की रक्षा करता है, बल्कि सीमावर्ती लोगों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखता है। शिविर में डिप्टी कमांडेंट संतोष शेखरन, कंपनी कमांडर कमलजीत सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे।