फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ के जवान ने की खुदकुशी, परगवाल की अग्रिम पोस्ट राजपुरा पर था तैनात

Wed, 22 Aug 2018 11:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परगवाल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

परगवाल की राजपुरा पोस्ट पर बीएसएफ के एक जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। उसकी पहचान बीएसएफ की 92वीं बटालियन के हेड कांस्टेबल वीके तिवारी के रूप में हुई है। वह झारखंड का रहने वाला था और वर्तमान में परगवाल की अग्रिम पोस्ट राजपुरा में तैनात था।

विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब पांच बजे जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी। जब पास जा कर देखा तो जवान खून से लथपथ पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। परगवाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अखनूर भेज दिया है। इसके अलावा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें