फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर भारत-पाकिस्तानी सेना ने दी एक दूसरे को मिठाइयां, 8 मिनट तक दिखा भाईचारा

Wed, 22 Aug 2018 08:55 PM IST
सीमा पर भारत-पाकिस्तानी सेना ने दी एक दूसरे को मिठाइयां, 8 मिनट तक दिखा भाईचारा
विज्ञापन
भारतीय और पाकिस्तानी सेना
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर चक्कां दा बाग की राह-ए-मिलन और तत्तपानी की राह-ए-अमन पर भारत एवं पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों ने आपस में मुलाकात करने के साथ ही एक-दूसरे से हाथ मिलाते हुए ईद की मिठाइयों और बधाइयों का आदान प्रदान किया। 

विज्ञापन


बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे सर्वप्रथम जिले में पाकिस्तानी सेना के आग्रह पर चक्कां दा बाग की राह-ए-मिलन के गेट खोले गए। यहां पर दोनों तरफ के सैन्य अधिकारी जवानों के साथ हाथों में मिठाइयां लिए पहुंचे। उन्होंने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और ईद की मुबारकबाद दी। 
 



इसके बाद दोनों तरफ से मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ। करीब आठ मिनट बाद दोनों तरफ से सैन्य अधिकारियों ने एक-दूसरे से विदा ली और राह-ए-मिलन के गेट बंद कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें