उपजिला आरएस पुरा से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा चौकसी और बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही पाकिस्तान की ओर से सीमा पर हो रही हर हरकत पर बीएसएफ कड़ी नजर रख रही है।
सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों की माने तो आरएस पुरा सेक्टर से सट पाकिस्तान के सियालकोट क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पाक रेंजर्स के साथ पाकिस्तान सेना की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी देखी गई है।
सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि सीमा पार आतंकी घुसपैठ के लिए पाकिस्तानी रेंजरों पर दबाव बना रहे हैं। आगामी दिनों में पाक रेंजर्स इस पोस्ट से आतंकियों को घुसपैठ करवाने के लिए कभी भी पाक की ओर से गोलाबारी की जा सकती है।
वहीं बीएसएफ ने भी घुसपैठियों के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए कमर कस ली है। बीएसएफ ने जहां एक ओर घुसपैठ के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है।
तो वहीं दूसरी ओर सीमावर्ती गांवों में ग्रामीण सुरक्षा समितियों के लोग पुलिस के साथ गश्त कर रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस टीमें जगह जगह नाके लगा कर वाहनों की जांच की जा रही है।