फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के सांबा में बीएसएफ को मिली संदिग्ध सुरंग, पाक कनेक्शन की जांच जारी

Tue, 14 Feb 2017 12:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
संदिग्ध खुफिया सुरंग मिली - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक बड़ी साजिश का खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक बीएसएफ के जवानों नें सांबा से सटे रामगढ़ सेक्टर में एक खुफिया सुरंग का पता लगाया है। 
विज्ञापन

  J&K: BSF detects a tunnel at International Border in Ramgarh Sector of Samba — ANI (@ANI_news) February 14, 2017


जानकारी के मुताबिक रामगढ़ सेक्टर में मिली इस सुरंग के मिलने के बाद से बीएसएफ के अधिकारी इसके पाक कनेक्शन की जांच कर रहे हैं। माना जा रहा है कि रामगढ़ सेक्टर की ये सुरंग आतंकियों की पाकिस्तान के रास्ते भारत में घुसपैठ के लिए इस्तेमाल की जाती होगी। 

बताते चलें कि सांबा का रामगढ़ सेक्टर भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा का निकटवर्ती इलाका है जहां से कई बार पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिशें की जाती रही हैं जिसे सीमा पर मुस्तैद जवानों द्वारा कई बार नाकाम किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें