फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ ने जम्मू में घुसपैठ का प्रयास किया विफल, 3 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Wed, 29 Aug 2018 01:46 PM IST
भाषा/ जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल की टुकड़ी ने बुधवार को जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो किशोरों सहित तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके पाकिस्तान भागने के प्रयास को नाकाम कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, आरएस पुरा सेक्टर में सीमा की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ के जवानों ने मंगलवार को सीमा के पास कुछ गतिविधियां देखीं। बाद में वहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया जो बांग्लादेशी नागरिक निकले। तीनों की पहचान अब्दुल करीम (20), मोहम्मद अली (18) और मोहम्मद जहांगीर (18) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि तीनों पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। बीएसएफ ने तीनों को पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस उनके खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


इनके पास से एक मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और 600 रुपये मूल्य की बांग्लादेशी मुद्रा बरामद की गयी है। सूचनाओं के अनुसार, वे लोग ट्रेन से जम्मू आये थे और एक गाइड की मदद से पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के लिए तीनों को संयुक्त पूछताछ केन्द्र भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें