फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, सड़क मार्ग खोलने का काम जारी

Wed, 29 Aug 2018 12:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
खेरी इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन - फोटो : ANI
विज्ञापन

उधमपुर जिले के खेरी इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज भूस्खलन हुआ, जिसके कारण सामरिक रूप से महत्वपूर्ण और सभी मौसम में कश्मीर को देश के शेष हिस्सों से जोड़ने वाली एक मात्र सड़क पर यातायात बंद हो गया है।

विज्ञापन


यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तड़के करीब तीन बजे खेरी पासी मोड़ पर बड़ा भूस्खलन हुआ जिसके कारण राजमार्ग बंद हो गया और सैकड़ों वाहन फंस गये। उन्होंने बताया कि संबंधित एजेंसियों ने मशीनों और कर्मचारियों को घटनास्थल पर रवाना किया है और राजमार्ग खोलने का काम पूरी गति से जारी है।

अधिकारी ने बताया, ‘मार्ग साफ करने का अभियान कुछ घंटों के भीतर पूरा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आज सुबह जम्मू से श्रीनगर रवाना हुये वाहनों को विभिन्न स्थानों पर रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले रामबन जिले में भारी भूस्खलन के कारण 25 और 26 अगस्त को दो दिन तक राजमार्ग बंद रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें