फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर हुई फायरिंग में BSF का जवान घायल

Fri, 02 Dec 2016 02:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सीमा पर मुस्तैद जवान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से नापाक हरकत की गई है। पाकिस्तान की ओर से राजोरी जिले से लगने वाली एलओसी पर फायरिंग की गई है। पाकिस्तान की ओर से हुई ये फायरिंग शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुई है। 
विज्ञापन


One jawan injured in Rajouri district of J&K in cross border firing by Pakistan— ANI (@ANI_news) December 2, 2016


जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले से लगने वाली नियंत्रण रेखा के करीब बीजी सेक्टर में पाकिस्तानी फारवर्ड डिफेंस लाइन की ओर से गोलीबारी की गई थी। पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में बीएसएफ के एक जवान के घायल होने की जानकारी मिली है। 

सूचना के मुताबिक पाक की फायरिंग में बीएसएफ के एक कांस्टेबल गोली लगने की वजह से घायल हुए हैं। घायल बीएसएफ जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हालांकि घायल हुए बीएसएफ जवान की हालत स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें