जम्मू कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सहायक कमांडेंट बी बी यादव ने आज यानी कि गुरुवार को कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में बीएसएफ की करोल कृष्णा सीमा चौकी पर आत्महत्या कर ली। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उप जिला अस्पताल हीरानगर भेजा गया है। साथ ही मालमे की जांच की जा रही है।
सहायक कमांडेंट बी बी यादव करोल कृष्णा सीमा पोस्ट पर तैनात थे। वह बीएसएफ की 19वीं बटालियन के जवान थे। सुबह करीब सुबह नौ बजकर पैंतालिस मिनट पर उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही साथी जवान उनकी ओर दौड़े। जहां जवानों ने उन्हें खून से लथपथ पाया। वहीं सहायक कमांडेंट बी बी यादव ने ऐसा कदम क्यों उठाया इस मामले की जांच की जा रही है।